𝐆𝐄𝐓 𝐑𝐄𝐀𝐃𝐘 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝟕𝐓𝐇 𝐂𝐇𝐔𝐑𝐂𝐇 𝐀𝐍𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐀𝐑𝐘 𝐂𝐄𝐋𝐄𝐁𝐑𝐀𝐓𝐈𝐎𝐍.

 𝐆𝐄𝐓 𝐑𝐄𝐀𝐃𝐘 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝟕𝐓𝐇 𝐂𝐇𝐔𝐑𝐂𝐇 𝐀𝐍𝐍𝐈𝐕𝐄𝐑𝐒𝐀𝐑𝐘 𝐂𝐄𝐋𝐄𝐁𝐑𝐀𝐓𝐈𝐎𝐍: 𝐂𝐎𝐌𝐄 𝐀𝐍𝐃 𝐑𝐄𝐂𝐄𝐈𝐕𝐄 𝐅𝐑𝐄𝐒𝐇 𝐀𝐍𝐎𝐈𝐍𝐓𝐈𝐍𝐆 𝐅𝐎𝐑 𝐍𝐄𝐖 𝐁𝐄𝐆𝐈𝐍𝐍𝐈𝐍𝐆 

जिस रीति कोई पुरूष अपने लड़के को उठाए चलता है, उसी रीति हमारा परमेश्वर यहोवा हम को इस स्थान पर पहुँचने तक, उस सारे मार्ग में जिस से हम आए हैं, उठाये रहा। (व्यवस्थाविवरण 1:31)

05 मई 2024 को अमृत संधू मिनिस्ट्रीस की सेवकाई को सात साल पूरे होने जा रहे है। हम, हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण वर्ष में प्रवेश करने जा रहे है। आइये इस विशेष अवसर पर, हम इन सात वर्षों के दौरान प्रभु के बड़े आशीर्वाद, अनुग्रह और मार्गदर्शन के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करें। हमने परमेश्वर को, अपने लोगों के जीवन  में अद्भुत और अचम्भे कार्य करते देखा है। हमने चुनौतीपूर्ण समय में, परमेश्वर को इस सेवकाई को संभालते हुए देखा हैं। तो यह दिन होगा की हम परमेश्वर के घर में एकजुट होकर उसे धन्यवाद दे, और उसकी स्तुति, प्रशंसा करें। 

इस खास दिन को मनाने के लिए हमारे बीच Worshiper Sheldon Bangera जी अपने पूरे बैंड के साथ औड़ चर्च में होंगे। जो चर्च की पूरी वरशिप टीम के साथ मिलकर परमेश्वर की स्तुति और आराधना करेंगे। आप सभी इस सभा में अपने परिवार, और रिश्तेदारों के साथ आमंत्रित है। तो विश्वास के साथ आएं और एक नई शुरुआत के लिए ताज़ा अभिषेक को ग्रहण करें। 

नोट - ये खास प्रार्थना सभा 5 मई 2024, को दिन रविवार को दो SESSIONS (सत्रों) में होगी जिनका समय है -

SESSION (सत्र) 1 - सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे,

SESSION (सत्र) 2 - शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक। 

 और इस प्रार्थना सभा में आपके लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया है। 

स्थान - द चर्च ऑफ़ साल्वेशन हीलिंग एंड प्रोफेसी (औड़ चर्च) - गॉव औड़, राहों रोड, नज़दीक, एस.जी.एस स्कूल जिला नवांशहर (पंजाब)

"अधिक जानकारी के लिए आप हमारे चर्च के हेल्प लाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है": -

01823 – 527777

Post a Comment

0 Comments