रब दी आवाज मिनिस्ट्री ने बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाया राशन और ज़रूरी सामान
प्रेरित जैमल भंडाल के नेतृत्व में ज़रूरतमंद परिवारों को मिला सहारा
रब दी आवाज मिनिस्ट्री ने बाढ़ पीड़ितों तक पहुँचाया राशन और ज़रूरी सामान
पंजाब में आई बाढ़ ने हजारों परिवारों को भूख और बेबसी में डाल दिया है। कई लोग अब भी पानी में फंसे हुए हैं और कई घरों तक राहत सामग्री नहीं पहुँच पाई थी। ऐसे मुश्किल समय में रब दी आवाज़ मिनिस्ट्री ने जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाने का जिम्मा उठाया।
प्रेरित जैमल भंडाल के नेतृत्व में मिनिस्ट्री की टीम अलग-अलग प्रभावित इलाकों तक पहुँची। जहाँ तक सरकारी या निजी मदद नहीं पहुँची थी, वहाँ टीम ने स्वयं जाकर ज़रूरी सामान, राशन और खाने-पीने की वस्तुएँ वितरित कीं।
टीम के सदस्यों ने नावों और अन्य साधनों से उन गाँवों तक भी राहत पहुँचाई, जो पूरी तरह से पानी में घिरे हुए थे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी परिवार भूखा न सोए और हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुँच सके।
बाढ़ पीड़ित परिवारों ने राहत सामग्री मिलने पर राहत की सांस ली और कहा कि इस सेवा ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा दी है। लोगों ने प्रेरित जैमल भंडाल और उनकी टीम का दिल से धन्यवाद किया।
रब दी आवाज़ मिनिस्ट्री की यह मुहिम लगातार जारी है और टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा प्रभावित परिवारों तक तुरंत मदद पहुँचाई जा सके।
0 Comments
God Bless you