𝐆𝐄𝐓 𝐑𝐄𝐀𝐃𝐘 𝐅𝐎𝐑 𝐓𝐇𝐄 𝐏𝐎𝐖𝐄𝐑𝐅𝐔𝐋 𝐃𝐄𝐋𝐈𝐕𝐄𝐑𝐀𝐍𝐂𝐄 𝐖𝐄𝐃𝐍𝐄𝐒𝐃𝐀𝐘 𝐏𝐑𝐀𝐘𝐄𝐑 𝐒𝐄𝐑𝐕𝐈𝐂𝐄 𝐈𝐍 𝐌𝐎𝐇𝐀𝐋𝐈 (𝟐𝟐-𝟎𝟒-𝟐𝟎𝟐𝟔) | 𝐒𝐏𝐄𝐂𝐈𝐀𝐋 𝐋𝐀𝐘 𝐏𝐑𝐀𝐘𝐄𝐑 𝐅𝐎𝐑 𝐀𝐋𝐋 𝐖𝐈𝐋𝐋 𝐁𝐄 𝐃𝐎𝐍𝐄
तैयार हो जाएं 22 अप्रैल 2026 को मोहाली में होने जा रही एक शक्तिशाली छुटकारा सभा के लिए। यह एक ऐसा समय है जहाँ परमेश्वर की उपस्थिति में बंधन टूटेंगे, बीमारियाँ दूर होंगी, और जीवन पूरी तरह बदल जाएगा।
बाइबल में लिखा है की - “यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा, तो तुम सचमुच स्वतंत्र हो जाओगे।” (यूहन्ना 8:36)
परमेश्वर ने हमसे इतना प्रेम किया कि उसने अपना इकलौता पुत्र, यीशु मसीह, दे दिया—
ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।
परमेश्वर का हृदय है कि हर व्यक्ति स्वतंत्र जीवन जिए। आज बहुत से लोग बंधनों में जकड़े हुए हैं—चाहे वह डर, बीमारी, निराशा, या पाप की आदतें हों।
लेकिन खुशखबरी यह है कि—यीशु मसीह जीवित हैं, और आज भी छुड़ाने की सामर्थ रखते हैं! जब हम विश्वास के साथ उसकी उपस्थिति में आते हैं, तो हर जंजीर टूटती है और एक नया जीवन शुरू होता है।
नोट: इस प्रार्थना सभा में आए हुए सभी लोगों के लिए परमेश्वर के दास पास्टर अमृत संधू जी और परमेश्वर की दासी पास्टर अर्चना संधू जी सभी लोगों के सर पर हाथ रख कर प्रार्थना करेंगे।
✨ तो पूरे विश्वास के साथ आएँ और अनुभव करें परमेश्वर की जीवित सामर्थ को।
अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों को साथ लाएं ताकि वे भी परमेश्वर के प्रेम को अनुभव कर सकें।
तारीक :- 22 अप्रैल 2026, बुधवार
समय:- शाम 6:00 बजे से रात 10:30 बजे तक।
स्थान:-लिब्रा ऑर्किड, फेज़ 6, एस ए एस नगर, दारा स्टूडियो चौक के पास, मोहाली, चंडीगढ़ (यह प्रार्थना सभा लिब्रा ऑर्किड के खुली ग्राऊंड में होगी)
लिब्रा ऑर्किड पैलेस ,चंडीगढ़ बस स्टैंड से 6 km की दूरी पर और मोहाली बस स्टैंड से केवल 1 km की दूरी पर है।
"अधिक जानकारी के लिए आप हमारे चर्च के हेल्प लाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते है" 01823 - 527777

0 Comments
God Bless you