धार्मिक सभा धारीवाल में मसीह सत्संग का आयोजन 31 मार्च को
अपोस्टल विनोद प्रोचिया जी की उपस्थिति में विशाल मसीह सत्संग का आयोजन
धारीवाल/लोधीपुर: ग्राम लोधीपुर में 31 मार्च 2026, मंगलवार को शाम 6:00 बजे मसीह सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रार्थना सभा में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध परमेश्वर के सेवक अपोस्टल विनोद प्रोचिया वचन संदेश साझा करेंगे।
आयोजन समिति की ओर से बताया गया है कि इस आत्मिक जागृति सभा में पास्टर अशोक मसीह हंस के नेतृत्व में विशेष प्रार्थना और आराधना का समय रखा जाएगा। साथ ही पास्टर दीपक जॉनसन जी प्रेम भरी स्तुति आराधना की सेवा से सभा में पूरा सहयोग देंगे
सभा के दौरान बाइबल के वचनों के माध्यम से लोगों को विश्वास और आत्मिक चंगाई और उद्धार का संदेश दिया जाएगा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस सत्संग में भाग लेकर आशीष प्राप्त करें।
स्थान: ग्राम लोधीपुर, पी.ओ. खंडा धारीवाल, जिला गुरदासपुर (पंजाब)
समय: शाम 6:00 बजे
तारीख: 31 मार्च 2026
अधिक जानकारी के लिए संपर्क: +91-9781190855

0 Comments
God Bless you